(G-वार्ता)
रुद्रपुर। देश के लोकप्रिय नेता गरीब कल्याण के विकास रथ को भारत के मानचित्र में स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोरा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित आयोजित ब्लेड चेकअप रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। आपको बता दे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आना था लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।जिसके चलते उनकी अनुपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने कहा देश के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रुद्रपुर में सेवा पखवाड़ा के निमित कार्यक्रम चल रहे हैं जिसके चलते प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया और रुद्रपुर में रक्दान शिविर आयोजित हुआ जिसमें 200 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया । निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे भारत मे भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है उसके निमित रुद्रपुर में भी रक्त दान ब्लेडचेकप जैसे शिविर का आयोजन हुआ । विधायक शिव अरोरा ने कहा भारत की विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बहुत तेज गति से आगे बढ़ रही है प्रधानमंत्री की दूर दर्शी सोच से देश मे अनेको योजनाओं का सीधा लाभ आमजनमानस को मिल रहा है । विधायक ने कहा निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः देश विश्वगुरु बनेगा ओर भारत का लोहा पूरे विश्व ने माना है। विधायक ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीर्घ आयु हो और 2024 पुनः प्रचंड बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बने ऐसी कामना की । इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, गुरविंदर चंडोक, सुरेश परिहार, सोनू चुघ, सर्वजीत सिंह,हरविंदर चुघ व अन्य लोग मौजूद रहे।
