3 दिन पूर्व ग्राउंड में मिट्टी भरान पर पुलिसिया कार्यवाही पर कमेटी एवं श्रद्धालुओं में आक्रोश
(G-वार्ता)
गदरपुर। आवास विकास में प्रस्तावित शिव पार्वती रामलीला स्थल पर रामलीला मंच तैयार करने को लेकर चल रहे निर्माण कार्य में रोड़ा पत्थर उतारने पहुंचे डंपर को विरोधी पक्ष के फोन पर पुलिस प्रशासन ने उतरवाने से रोकने की बात कही जबकि आरोप है कि पुलिस ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि सामग्री उतरी तो डंपर को सीज कर दिया जाएगा जिससे गुस्साए शिव पार्वती रामलीला कमेटी के सदस्यों ने थानाध्यक्ष का घेराव करते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिस पर थानाध्यक्ष ने अधीनस्थों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। कमेटी का आरोप है कि 3 दिन पूर्व भी इसी प्रकार धार्मिक कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के फोन पर पुलिस ने एक डंपर को सीज करते हुए डंपर स्वामी से करीब ₹80 हजार रुपयों का अर्थदंड वसूला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर के आवास विकास में पहली बार होने जा रही शिव पार्वती रामलीला के आयोजन को लेकर शहर वासियों के अलावा कमेटी सदस्यों में खासा उत्साह है। रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर जोरों शोरो के साथ युद्व स्तर पर तैयारियां की जा रही थी जबकि मंच तैयार करने को लेकर रामलीला स्थल पर डंपर के माध्यम से खोचड़ भरान का कार्य प्रगति पर है शुक्रवार की देर शाम निर्माण सामग्री लेकर आ रहे एक डंपर को पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोकने की बात कहते हुए सीज करने की चेतावनी दे डाली। जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया डंपर को रोके जाने की सूचना मिलते ही शिव पार्वती रामलीला कमेटी के दर्जनों सदस्य सामाजिक लोगों के साथ थाने पहुंचे जहां उन्होंने थानाध्यक्ष राजेश पांडे का घेराव कर रोष जताया। कमेटी का आरोप है कि 3 दिन पूर्व भी इसी प्रकार दूसरे पक्ष के दबाव में पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया था। रामलीला कमेटी का कहना था कि शुक्रवार को जब रोड़ा आदि मंगाकर ग्राउंड में डलवाने लगे तो पुलिस ने फोन कर कार्य को रुकवा देने की बात कही जिससे नाराज शिव पार्वती रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सचदेवा,महामंत्री रमन छावड़ा,कोषाध्यक्ष जुगनू डंग कमेटी के दर्जनों सदस्यों के साथ थाने पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर रामलीला कमेटी के सदस्य और थानाध्यक्ष के बीच काफी नोक झोंक हुई जिस पर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन पर एक पक्ष के दबाव में रामलीला आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों मैं बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कमेटी का आरोप है कि 3 दिन पूर्व भी पुलिस ने दबाव के चलते रामलीला ग्राउंड में सामग्री/मिट्टी डाल रहे एक डंपर को सीज करते हुए उस पर हजारों रुपए का जुर्माना लगाया। जोकि नाइंसाफी है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गुस्साए कमेटी के मेंबरो का आरोप था कि एक सोची समझी साजिश के तहत कार्यवाही कराई जा रही है वही थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही की है मामले को बढ़ता देख थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने तत्काल महिला एसआई कुसुम रावत को मामले की जांच के निर्देश दिए। वहीं श्रद्धालुओं मैं भी पुलिसिया कार्रवाई पर रोष बना हुआ है लोगों ने सत्ता पक्ष के दबाव में कुछ लोगों द्वारा कार्यवाही किया जाना बताया l वहीं श्रद्धालुओं सेवा करके माध्यम से मिलजुल कर मिट्टी-खोचढ़ एवं अन्य सामग्री को लेवल बराबर करके मंच को दुरुस्त किए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है l लोगों का कहना है कि श्री राम लीला कार्यक्रम मंचन के विरोधियों द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है जिसके लिए भगवान उन्हें देख रहा है।
