(G-वार्ता)
रुद्रपुर। विम स्क्वायर कॉलोनी से रामनगर में कल मंगलवार को गणपति विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। भक्तों ने सुबह आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद करीब 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए कॉलोनी की समस्त गलियों में शोभायात्रा निकाली गई... उसके बाद गणपति जी का तिलकाभिषेक आदि करके भक्तो ने बस द्वारा रामनगर की यात्रा प्रारंभ की गई.. रामनगर पहुंचते ही भक्ति का काफिला कोशी नदी पर पहुंचा, जहां गणपति बप्पा के जयकारों के साथ भक्तों ने श्रद्धा भाव से मूर्ति विसर्जन किया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए खूब आनंदित हो रहे थे। गणेश चतुर्थी पर समिति को सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ने विसर्जन के पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार करके यात्रा का प्रस्थान सुनिश्चित किया... समिति के सदस्य वीरेंद्र सुखीजा ने बताया कि यात्रा 3 बजे रामनगर पहुंची नदी घाट पर पहुंचने के पश्चात समिति के सदस्य पंडित विवेक शर्मा द्वारा विशेष मंत्रोच्चारण किया गया और सभी भक्तों द्वारा श्रद्धा भाव के साथ गणपति जी का विसर्जन कराया गया। विसर्जन के कार्यक्रम में समिति के सदस्य अविकेत बाघ, राजीव चौहान, वीरेंद्र सुखीजा, भूपेंद्र चौहान, अरविंद गंगवार, विवेक शर्मा, रोहित शर्मा समेत महिला भक्तों में निर्मला गंगवार, निशु मित्तल, स्वाति शर्मा, पूजा शर्मा, नीरू सुखीजा,कंचन गंगवार प्रियंका नेगी, सिमरन गावा, नेहा शर्मा, पूनम,ज्योति सुखीजा, रेखा सिंहा समेत अनेको लोग मौजूद रहे।
