(G-वार्ता)
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के आदेशानुसार सीओ महोदय बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ग़दरपुर राजेश पांडे के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा कुंई खेड़ी सकैनिया के पास मोटरसाइकिल संख्या यूपी 15 Dc 379o को रोका तो बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया आवश्यक बल प्रयोग करके उन्हें धर दबोचा पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम मनजीत पुत्र जसवंत सिंह 25 वर्ष तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मंगत सिंह पुत्र बिल्लू ग्राम कोरे वाला पोस्ट अगवानपुर थाना किला जिला मेरठ यूपी बताया उनकी तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद हुई मनजीत के पास से 17. 12 ग्राम तथा मंगत के कब्जे से 14. 08 ग्राम स्मैक बरामद की गई आरोपियों पर धारा 8/ 21/60 एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ से सस्ती स्मैक खरीद कर इस क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते है आरोपियों को न्यायालय में पेश कर बरामद की गई स्मैक, एक मोटरसाइकिल कथा एक मोबाइल सहित जेल भेज दिया पुलिस टीम में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, थानाध्यक्ष राजेश पांडे , उप निरीक्षक गिरीश चंद्र पंत,कां.इमरान अंसारी और दर्शन सिंह शामिल थे ।
