(G-वार्ता)
जसपुर -पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल के आवास पर किसान मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर के प्रथम बार आने पर जसपुर भांजपा कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया वंही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने भाजपा के विकास कार्य जन जन तक पहुचाने की भी बात कही प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा
कि नई जिम्मेदारी देने के लिए शिर्ष नेतृत्व का आभार है उन्होंने कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुचे ओर वो संपन्न ओर आत्मनिर्भर बनकर देश की सहभागिता में अपना योगदान दे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने किसानों के हित में योजना बनाई
ताकि किसानों को इसका लाभ मिले उन्होंने कहा सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ओर 2014 में नरेंद्र मोदी ने खेती किसानी करने वालो की आय दुगनी कैसे हो इसके लिए विभिन्न योजना धरातल पर उतारी साल टेस्टिंग से लेकर किसान सम्मान निधि जैसी कई यजनाओ को लाया गया उन्होंने कहा जितना काम भारतीय जनता पार्टी ने खेती किसानी के लिए किया ही इतना काम पहले कभी नही हुआ है।
