राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस अनावश्यक किसी वाहन का न रोके: नीलेश आनन्द भरणे

 


 (G-वार्ता)

हल्द्वानी। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा कुमीयूँ परिक्षेत्र के यातायात व सीपीयू प्रभारियों के साथ यहां कैम्प कार्यालय में बैठक व वर्चुअल गोष्ठी ली गयी । जिसमें जनपद नैनीताल के पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र के साथ समस्त यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक मौजूद रहे। अन्य जनपदों से ऑनलाईन के माध्यम से उपस्थित रहे। गोष्ठी मे श्री भरणे ने निर्देश देते हुए कहा कि अनाश्यक किसी वाहन को न रोकें। सब्जी, दूध, गैस जैसे अति आवश्यकीय सेवा वाले वाहनों को अनावश्यक न रोके। अनावश्यक अस्थाई बैरिकेटिग को हटा दिये जाय। स्थाई बैरिकेटिंग पर एक उपनिरीक्षक रैंक का अधिकारी जरुर नियुक्त किया जाये । अनियमिता पाये व शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करें । स्थाई बैरिकेटिंग पर कभी भी कही भी आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे कुमायूँ में समीक्षा के पश्चात अनावश्क 6 बैरिकेटिंग को हटा दिया गया है। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को सूगम यातायता व्यवस्था बनाये रखने हेतु और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिये ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़