(G-वार्ता)
दिनेशपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद देहरादून के निर्देशानुसार जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ऊधमसिंह नगर में आयोजित जिला स्तरीय कला प्रतिभा प्रतियोगिता में सर्व इंडिया इंटर कॉलेज रोशनपुर, गदरपुर में प्रवक्ता समाजशास्त्र के पद पर कार्यरत डॉ संदीप कुमार पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ डॉ० पांडे ने छात्र वर्ग में मोहित सैनी को भी अपने कुशल मार्गदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। डायट के प्राचार्य प्रेमचंद चौहान, गिरीश चंद शर्मा (सदस्य -कल्चरल हेरिटेज कमेटी, भारत सरकार) एवं नितिन कालरा के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ० संदीप कुमार पांडे को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र एवं 2 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सीमा त्रिवेदी, चेतना मिश्रा, रुचि पाठक व डायट के अन्य कर्मचारी एवं जिले से आए हुए अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
