(G-वार्ता)
रुद्रपुर। जनता इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सतीश अरोरा एवं एवं जिला समन्वयक मनोज कुमार जौहरी ब कार्यक्रम अधिकारी मनीषा शर्मा एवं समस्त अध्यापकों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जिसमें NSS के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिताएं भी हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बच्चों को बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया और बच्चों को अपने नहीं देश के प्रति जीना व कैसे दूसरों को सेवा प्रदान करना है साथ ही कार्यक्रम अधिकारी मनीषा शर्मा ने भी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहां की राष्ट्रीय सेवा योजना हमें दूसरों के प्रति अग्रसर रहना सिखाती है,व समाज के प्रति कैसे हम पढ़ते-पढ़ते ही समाज की सेवा कर सकते हैं! और कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में वृक्षारोपण कर स्थापना दिवस के कार्यक्रम का समापन किया जिसमें विद्यालय प्रबंधक डॉ सतीश अरोरा, कार्यक्रम अधिकारी मनीषा शर्मा, जिला समन्वय मनोज जौहरी सहित विद्यालय के शिक्षक सुरेश गुप्ता,विजय त्रिवेदी,अर्जुन सिंह,गोविंद आदि मौजूद रहे।

