(G-वार्ता)
जसपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़ीनेगी की सोनिका ने उपजिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि गांव में एक विशेष वर्ग के पुजारा बुक डिपो , विनोद ,आदि ने कई वर्षों से दुकानों पर कब्जा किया हुआ है । चूंकि यह सोलह दुकानें समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिये करवाया गया था परन्तु इन दुकानों में अनुसूचित जाति के लोगो को दुकान आज तक आवंटित नही की गई है।
