राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किसानों ने खाद एवं गन्ने की पर्चियों को लेकर गन्ना सचिव किया घेराव

(G-वार्ता)

बाजपुर। भाकियू के दर्जनों आक्रोशित किसानों ने भाकियू के प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा के नेतृत्व में गन्ना सचिव भूपेंद्र कुमार का घेराव कर एचडीएफसी बैंक के सॉफ्टवेयर अपडेट करने गन्ने की पर्ची मोबाइल पर ना देकर सीधे जैसे पहले की तरह दी जाए खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर घेराव किया।भाकियू के प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा ने कहा चीनी मिल का पेराई सत्र प्रारंभ होने जा रहा है गन्ना सचिव द्वारा एचडीएफसी बैंक का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं कराया गया है क्योंकि चीनी मिल का कॉन्ट्रैक्ट एचडीएफसी बैंक से हो गया है। एचडीएफसी बैंक द्वारा मोबाइल पर गन्ने की पर्ची देने के लिए कहा गया है।लेकिन हम पहले की तरह ही पर्चियां लेंगे मोबाइल पर किसी भी कीमत पर गन्ने की पर्चियां लेना स्वीकार नहीं करेंगे इसके साथ ही किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है खाद जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए वरना किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन की होगी। इस मौके पर विक्की रंधावा,पर्वशरण सिंह,हरप्रीत सिंह निज्जर,हरजसपाल सिंह,रितेश उपाध्याय,प्रितपाल सिंह,हरमीत सिंह,सिमरनजीत सिंह,राजीव चौधरी,सुनील डोगरा आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़