(G-वार्ता)
बाजपुर। उत्तराखंड राज्य में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर डीएम द्वारा दिए गए आदेश को कड़ाई के साथ पालन करने के लिए एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल द्वारा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल ने बताया विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्यों को खुली बैठक की सूचना दे दी गई है साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्लास्टिक के चाकू,गिलास, स्ट्रा,मिठाई के डिब्बे चारों ओर फिल्म लपेटना पैकिंग करना सिगरेट के पैकेट सहित जितने भी प्लास्टिक की वस्तु यूज हो रही है उन पर रोक लगाने के लिए शक्ति के साथ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा उल्लंघन करने की दशा में जुर्माना वसूलने की धनराशि तथा नियमों का उल्लंघन करने पर उत्पादक करता पर 5 लाख जुर्माना परिवहन करता पर 2 लाख जुर्माना खुदरा विक्रेता पर 1 लाख जुर्माना व्यक्तिगत उपयोग करने पर 1000 के जुर्माने सहित उनके खिलाफ अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
