राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वन गुर्जरों की समस्याओं का निस्तारण सीएम से कराएंगे: राजेश कुमार

(रिपोर्ट:- आशु अहमद, (G-वार्ता)

बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र के वन गुर्जर खत्ते में सेवा पखवाड़ा के निमित्त कार्यक्रम कर वन गुर्जरों की समस्याओं को भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने सुना व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व वन मंत्री के समक्ष समस्याओं को रखा जाएगा। भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया मौके पर ही तत्काल तराई पश्चिमी डीएफओ कुंदन सिंह से फोन पर वार्ता कर स्थानीय वन गुर्जरों की समस्याओं को निवारण के लिए कहां गया जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सेवा पखवाड़ा के निमित्त पौधारोपण व संरक्षण के लिए कहा साथ ही नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर चले साथ-साथ बढे साथ-साथ की बात रखी है।इस मौके पर रंजीत सिंह, अमित चौहान,प्रमोद दिवाकर,वसीर अहमद,मोहम्मद कासिम,उर रहमान,शराफत अली, चंद्रपाल,गुलाम नबी,शमशेर अली, गुलाम चेची,हाजी सफी,अमूल शकूर,मोहम्मद शफी,लुनिया गंज,इरशाद अली,आमिर रजा,गुलाम मुस्तफा ,वजीर ,कसम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़