राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

 


(G-वार्ता)

 गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र विष्ट को सौंपा ज्ञापन में प्रदेश की गारंटी योजना एमएसपी सभी फसलों पर लागू किए जाने,महंगाई के चलते गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल किए जाने, जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने, किसानों के मोटर बिल माफ किए जाने तथा घरेलू विद्युत  बिलों पर 50 प्रतिशत कटौती किए जाने, किसान आंदोलन के दौरान किसानो पर लगाए मुकदमे वापस लिए जाने,धान की खरीद एक अक्टूबर से आरएफसी और एफसीआई  के माध्यम से कराए जाने, प्रदेश का गन्ना बाहर ना जाए उसके लिए चीनी मिले नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरु किए जाने, बिजली के प्राइवेट मीटर न लगाए जाने, किसानों का उत्पीड़न ना हो उसके लिए सहकारी समिति की सभी दुकानों  पर रेट लिस्ट लगाए जाने की मांग की गई  l इस मौके पर हरभजन सिंह, अशोक सेठी ,विनोद गुंबर, वीरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह ,मोहम्मद उस्मान सहित अन्य किसान मौजूद थे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़