राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सावधान: बाइक सवार गिरोह हुये सक्रिय, दो महिलाओं की खिंची चैन

 


   (G-वार्ता)

रूद्रपुर । बाईक सवार दो अज्ञात उचक्कों ने अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं के गले से सोने की चेन व सोने का पेंडल झपटकर फरार हो गये। घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। वसुंधरा कालोनी फुलसुंगा निवासी )चा दूबे पत्नी अजय कुमार का कहना है कि 30अगस्त की रात्रि वह अपनी स्कूटी संख्या यूके 06 एजेड1150 पर सवार होकर अपने घर वसुंधरा कालोनी जा रही थी। मार्ग में तीन पानी डाम रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार पीछे से आए और झपट्टा मारकर गर्दन से चेन छीनकर भाग गए। चेन का कुछ हिस्सा उसके हाथ में रह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन अज्ञात बाइक सवारों का पीछा किया किन्तु उनको पकड़ा नहीं जा सका। वही साहिल जुनेजा पुत्र राजकुमार जुनेजा निवासी गली न. 1 निकट जेसीस पब्लिक स्कूल , लोहिया नगर ने दर्ज रपट में कहा है कि है कि 24 अगस्त की रात्रि वह अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ संजय नगर गंगापुर रोड पर टहल रहा था कि अचानक दो बाईक सवार चोर पीछे से आए और उसकी पत्नी के गले से सोने का पैंडल खींचकर ले गये । उसने शोर मचाया तब तक चोर बहुत दूर जा चुके थे । पुलिस ने दोनों घटनाओं की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़