(G-वार्ता)
रुद्रपुर। 46 पी.ए.सी में आयोजित 20 वी प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी 2022 प्रतियोगिता के समापन अवसर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने पुलिस बल की विजेताओं टीमो को पुरस्कार वितरण किये । इस दौरान उत्तराखंड के सभी जनपदों से आये अलग अलग बटालियन के पुलिस बल कर्मियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। वही विधायक आरोरा ने कहा निश्चित रूप से आप सभी की मेहनत अथक प्रयासों से उत्तराखंड सुरक्षित व अनुकूल वातावरण में है और ऐसी प्रतियोगिता उत्तराखंड में खेल भावनाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक ने खेल में विजेता व उपविजेता रहे सभी खिलाड़ियों को उनके कठिन परिश्रम के लिये बधाई दी। विधायक ने कहा उत्तराखंड की संस्कृति में खेल के प्रति हमारा युवा वर्ग काफी सक्रिय रहता है और उत्तराखंड की धामी सरकार खेल को बढ़ाना देने के लिये अलग अलग क्षेत्रों में प्रयास कर रही है जिससे हमारे नोजवान के लिये खेल के प्रति अनुकूल वातावरण बन सके। विधायक शिव अरोरा में इस प्रादेशिक अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलो से आये पुलिस बल के खिलाड़ियों का रुद्रपुर क्षेत्र के विधायक होने के नाते स्वागत किया और खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड को ओर आगे ले जाने के लिये सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया । इस दौरान अंतिम दिन खेले गये फाइनल मैचों में हैंडबॉल में 46 वाहिनी पी ए सी ,रुद्रपुर, बालीबाल प्रतियोगिता में जनपद देहरादून, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 46 वाहिनी रुद्रपुर, टेबिल टेनिस में आई आर बी प्रथम रामनगर एव योगा प्रतियोगिता में 31 पीएसी रुद्रपुर विजयी रही जिनको क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा एव 46 वाहिनी सेनानायक रामचंद्र राजगुरु द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने भारी वर्षा के कारण भी सुंदर आयोजन व खिलाड़ियों में खेल के प्रति जोश की प्रशंसा की। इस दौरान समापन अवसर पर सहायक सेनानायक अन्न राम आर्य, शिविर पाल, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार फुटेला, अजय कुमार मौर्य, दलनायक ललित मोहन, कमांडर शंकर लाल, विजय विष्ट, पुष्कर सिंह, अख्तर अली, योगेश वर्मा, सुनील यादव ,मयंक कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।
