(G-वार्ता)
बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र के रायसिख समाज की बहुलाय ग्राम इटव्वा में चौपाल लगाकर भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने जन समस्याएं सुनी एवं कुछ जन समस्याओं का मौके पर समाधान किया।जो समस्याएं सेल्फ हेल्प समूह से जुड़ी बहन चरणजीत कौर अपनी समस्या रखी,बहन नरेंद्र कौर ने आवास व विद्युत मीटर की समस्या,बचन सिंह,श्याम सिंह रास्ते की समस्या रखी,करनैल सिंह ने हैंड पंप की समस्या,प्रधानमंत्री आवास योजना की समस्या चरण सिंह, भजन सिंह,जगतार सिंह, करनैल सिंह ,नरेंद्र पाल ने समस्या रखी, कई ग्रामीणों ने पेंशन की समस्याएं रखी इन सब समस्याओं को देखते हुए 21 सितंबर दिन बुधवार को ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को ग्राम में कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा गया है।इस मौके पर पूर्व प्रधान जागीर सिंह,बलदेव सिंह,गुरदेव सिंह,जगदीश सिंह,अमित चौहान,दिलीप सिंह,भूर सिंह,रंजीत सिंह,हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह,दयाल सिंह,महेंद्र कंबोज,रितेश शर्मा,कर्मजीत सिंह, प्रशांत,वीरों कौर,कुलविंदर कौर, लक्ष्मी सिंह,जीतू,दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।

