राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

माँ बेटी की हत्या कर खुद पहुँचा चौकी



(G-वार्ता)

काशीपुर। मोहल्ला अलीखां निवासी मां और बेटी की दिन दहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ने चौकी पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय ननिया पत्नी रईस अपनी 22 वर्षीय पुत्री शिबा के साथ अलीखां में रह रही थी। ननिया का पति और उसका बेटा खाड़ी देश में काम करते हैं। गुरुवार को करीब पौने 11 बजे अलीऽां मोहल्ल निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद घर में घुसकर ननिया का भी गला रेत दिया। दिन दहाड़े दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे हिरासत में लिया। उसके बाद अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। उसने पहले घर के बाहर सड़क पर ही शिबा को मौत के घाट उतारा उसके बाद घरे में घुसकर उसकी मां को भी मार डाला।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़