(G-वार्ता)
जसपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कल दिनांक 01/09/2022 को मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर से चांस रिकवरी में अभियुक्त सलीम उर्फ़ सोनू पुत्र शरीफ निवासी मोहल्लापट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 27 वर्ष को 2.90 ग्राम स्मैक के साथ व अभियुक्त मोo फ़ैजल पुत्र सरफ़राज निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 26 वर्ष को 2.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ! जिसके आधार पर थाना जसपुर में पर मुकदमा Fir No. 315/ 22 धारा 8/21 Ndps act बनाम सलीम आदि पंजीकृत किया गया है!
अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज़िला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है!पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षकपुलिस अनिल जोशी ,दरोगा जावेद मलिक ,कौशल भाकुनी व सिपाही अवधेश आदि रहे।
