(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम झारखंडी में रात में आए दिन हाथी आ जाते हैं और दो गरीब किसानों की 2 बीघा धान की खड़ी फसल को पैरों से रौंदकर नष्ट कर जाते हैं।शाम होते ही गांव के किनारे हाथियों के आने से गांव वाले भी दहशत में है।समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग रेंजर से मुआवजे दिलाये जाने को कहा गया है।साथ ही वन विभाग से गांव के किनारे किनारे फेंसिंग तार बाढ़ लगाने की मांग की है। जिससे हाथियों ने राजेंद्र सिंह एवं माधव नंद जोशी की दोनों की 2 बीघा धान की फसल पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दी।
