(G-वार्ता)
बाजपुर। मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल मे खेल महाकुंभ का न्याय पंचायत स्तरीय 22 सितंबर व 23 सितंबर को आयोजन किया जाएगा। जिसमे न्याय पंचायत सरकड़ी के अंतर्गत आने वाले सभी गांव तथा नगर पंचायत के बालूक , बालिकाएं प्रतिभाग में भाग लेंगे । इस न्याय पंचायत स्तर पर अंडर -14 तथा अंडर -17 वर्ष के बालक तथा बालिका प्रतिभाग करेंगे । जिसके लिए पंजीकरण 20 तथा 21 सितंबर को विद्यालय में किया जायेगा । प्रतिभागी उत्तराखंण्ड का स्थाई निवासी अनिवार्य है । पंजीकरण के लिए आधार कार्ड , स्थाई प्रमाण पत्र , जन्म प्रमाण पत्र , एक कलर फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा । जिन प्रतिभागी का पंजीकरण होगा वही प्रतिभागी भाग लेंगे । 22 सितंबर को अंडर -14 तथा अंडर -17 बालिकाओं तथा 23 सितंबर को बालक प्रतिभाग करेंगे।
