(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम चकरपुर में सरकारी भूमि से अवैध रूप से दबंगों द्वारा मिट्टी उठाने का विरोध करने पर एक पक्ष के लगभग 8 लोगों ने धारदार हथियार लाठी-डंडों एवं पिस्टल से लैस होकर दोनों भाइयों की कनपटी पर पिस्टल लगाकर दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट में दोनों भाई घायल कर दिया शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।पीड़ित के न्याय की गुहार लगाते हुए 8 आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने की कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की दोनों पक्षों की तहरीर पर एसआई देवेंद्र रावल जांच पड़ताल कर रहे हैं। ग्राम चकरपुर निवासी डॉ नजाकत हुसैन पुत्र अमीर हुसैन कोतवाली में एसआई देवेंद्र सिंह रावल को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया मेरे घर के आगे सरकारी भूमि है जिसमें काफी समय से मिट्टी पड़ी है।बरसातों में मेरे घर में पानी आने से रोकती है। सुबह मुंडिया पिस्तोर निवासी रियासत हुसैन पुत्र अमीर हुसैन,दिलशाद हुसैन,अखलाक हुसैन पुत्रगण रियासत हुसैन,ग्राम चकपुर निवासी अख्तर हुसैन पुत्र रियासत हुसैन,आरिफ हुसैन पुत्रगण शराफत हुसैन,रिजवान हुसैन पुत्र सलमान हुसैन,अरमान हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन ट्रैक्टर ट्रॉली से सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी उठा रहे थे जिसका विरोध करने के लिए दोनों भाई डॉ फैयाज हुसैन,फहीम हुसैन द्वारा विरोध किया तो यह लोग आग बबूला हो गए बोले तू कौन होता है हमें मिट्टी उठाने से रोकने वाला आज तेरा खेल खत्म कर देंगे। इतने में ही यह लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियार एवं अवैध पिस्टल से लैस होकर दोनों भाइयों की कनपटी पर पिस्टल लगाकर जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर शराबा होने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी उठा रहे थे उस ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।इससे पहले भी उच्च अधिकारियों को इस भूमि से खुर्द वुर्द करने की सूचना दे दी गई थी।दोनों घायलों का पुलिस द्वारा मेडिकल कराया गया है।पीड़ित डॉ नजाकत ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसआई देवेंद्र सिंह रावल द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
