(G-वार्ता)
जसपुर। वादी संजीव कुमार चौहान पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला जुलाहन थाना जसपुर के घर के बरामदे में खड़ी साइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस सम्बंध में थाना हाजा पर मुक़दमा fir no- 337/22 धारा 379 ipc पंजीकृत हुआ था! वादनी श्रीमती रागनी बंसल पुत्री धर्मेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर की साइकिल को अज्ञात चोर द्वारा टीचर कालोनी जसपुर से चोरी कर लिया गया था जिस सम्बंध में थाना हाजा पर मुक़दमा fir no- 338/22 धारा 380/411 ipc पंजीकृत हुआ था! व वादी श्री मोहम्मद मसरूर पुत्र मोहम्मद हनीफ़ निवासी गाँव रामनगर जसपुर की साइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस सम्बंध में थाना हाजा पर मुक़दमा fir no- 339/22 धारा 379/411 ipc पंजीकृत हुआ ! जसपुर क्षेत्र में हो रही लगातार साइकिल चोरी पर तुरन्त कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम/अपराधियों की धरपकड़ के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कल दिनांक 14/09/2022 को मुखबिर की सूचना पर गर्ग चौराहे से नहर को जाने वाले रास्ते जसपुर से अभियुक्त मोहसीन उर्फ़ मोना उर्फ़ पुत्र साहिद ठेकेदार निवासी अबूबकर मस्जिद के पास नई बस्ती थाना जसपुर उम्र 22 वर्ष को चौरी की एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ! जिसके उपरान्त अभियुक्त मोहसीन की निशानदेही पर चोरी की अन्य 05 साइकिल ठकुरद्वारा चूँगी के पास निर्माणधीन मकान के अंदर झाड़ियो से बरामद की गई जिसके आधार पर मुक़दमा उपरोक्त में धारा 411 ipc की बढ़ोतरी की गयी।
अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज़िला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है! पुलिस टीम में कोतवाल अशोक कुमार व दरोगा कौशल भाकुनी ,जावेद मलिक ,हरीश आर्य व सिपाही अवधेश कुमार आदि रहे।
