रास्ता खुलवाने को लेकर तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ जांच पड़ताल की
(आशु अहमद, बाजपुर)
सुल्तानपुर पट्टी कर्बला को जाने वाला रास्ता दुरुस्त किये जाने जाने की मांग को लेकर समस्त मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्ष जुम्मा भारती के नेतृत्व में एसडीएम राकेश तिवारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 का निर्माण चल रहा था जिले के अधिकारियों द्वारा रास्ता खोलने एवं दुरुस्त करने के कहा गया था लेकिन उसके बाद एनएच-74 के अधिकारियों ने इस रास्ते को ना ही खुलवाया गया और ना ही इस को दुरुस्त किया गया। उन्होंने बताया 9अगस्त को मोहर्रम का त्योहार है और सभी क्षेत्रवासी बड़े ही हर्ष उल्लास से मोहर्रम के त्यौहार मनाते है और मोहर्रम / ताजिया के लेकर करबला पर जाते है लेकिन करबला को जाने वाला रास्ता एन 0 एच 074 बनने पुल के कारण बन्द हो गया है।एसडीएम राकेश चन्द तिवारी के निर्देश पर तहसीलदार युसूफ अली कानूनगो धन सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी प्राप्त की रास्ता खोलने के लिए एन एच 74 के अधिकारियों से भी वार्ता की गई।
अगर समय से उक्त रास्ते को दुरूस्त नहीं कराया गया तो आगामी त्यौहार मोहर्रम पर आने - जाने वाले लोगो व उनके वाहन व मोहर्रम / ताजिया लेकर जाने वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष- जुम्मा भारती उपाध्यक्ष सरताज आलम सचिव वाहिद हुसैन संचालक डॉ अहमद अली जाफर हुसैन , सफदर हुसैन,जाहिद हुसैन,मौहम्मद अहमद ,समाज सेवी- सलीम रज़ा आदि मौजूद थे।
