राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पिपलिया के दो घरों में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

 


आशु अहमद, बाजपुर

सुल्तानपुर पट्टी विगत दिनों ग्राम पिपलिया  में 2 घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए थे दोनों पीड़ितों द्वारा सुल्तानपुर पट्टी चौकी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।सीओ बंदना बर्मा के निर्देश पर चोरी का खुलासा करने के लिए एक टीम बनाई गई थी टीम की निगरानी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही करने के लिए एसएसआई विक्रम धामी सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही, संतोष रावत द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर रिजवान पुत्र छोटे शाह मूल निवासी कचनाल गाजी हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी काशीपुर को छोई रोड से गिरफ्तार किया। मुलजिम के पास से चोरी के 17.740 रुपए बरामद करते हुए चोरी का एक फोन बरामद भी बरामद कर लिया गया।दूसरा आरोपी अभी मौके से फरार है जिस को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़