नगराध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडेय व कोषाध्यक्ष बने नकुल भट्ट
(G-वार्ता)
सितारगंज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की सितारगंज कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर व उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया वहीं इससे पूर्व सितारगंज नवीन मंडी पहुँचे एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव का सभी पत्रकारों ने फूल माला पहनाकर व उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव में सितारगंज कार्यकारिणी का गठन करते हुए नगर अध्यक्ष पद पर अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडे, कोषाध्यक्ष नकुल भट्ट व मुजाहिद अली व संदीप बिष्ट को संरक्षक, नारायण सिंह रावत व अंकुर ढल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित सिंह, दीपक भारद्वाज व इमरान अंसारी को सचिव बनाया व नईम अंसारी को सदस्य पद पर नियुक्त किया। उसके उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को जिला अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव द्वारा नियुक्ति पत्र देकर वह उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया वही इस मौके पर कमल श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही पत्रकार की पहचान है उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता हित में कार्य करने की सलाह दी।
इस मौके पर ललित राठौर, सुनील श्रीवास्तव, अमन सिंह, हरविंदर खेरा, रामबाबू, आनंद सिंह समेत अनेको लोग मौजूद रहे।





