राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

छात्रवृत्ति के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम

 


(G-वार्ता)

नानकमत्ता। मुख्यमंत्री उदीयमान केरला छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2022 के तहत न्याय पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन नानकमत्ता न्याय पंचायत के लिए गुरु नानक अकैडमी नानकमत्ता में किया गया।

जिसमें प्राथमिक विद्यालय सिद्धा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेमपुर, प्राथमिक विद्यालय डीओरी, प्राथमिक विद्यालय झनकट, प्राथमिक विद्यालय खमरिया, एनपीएस विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मटिया, आदि विद्यालयों के 8 से 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं द्वारा छह विभिन्न प्रतियोगिताओं हैंड रिच बॉल, मेडिसिन बॉल, 50 मीटर रेस, स्टैंड अप जाम एवं 600 मीटर रेस में प्रतिभाग किया गया। न्याय पंचायत स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय में स्थान प्राप्त करने के उपरांत विजेता छात्र-छात्राएं जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे एवं विजेता होने पर 1500 रुपए प्रति माह प्रत्येक छात्र – छात्रा को दिया जाएगा। 

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरु नानक अकैडमी नानकमत्ता की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी, संकुल नानकमत्ता व सुनखरी के समन्वयक जसोद सिंह मेहता, संकुल नगला के समन्वयक जितेंद्र सिंह राणा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

इस मौके पर निवाई चंद माझी, चिकित्सा अधिकारी इब्राहिम बैग, दयाशंकर शर्मा, राम रूप, गुरु शरण सिंह, श्रीमती नीरज रानी, हिमाचल चौहान, सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, किशोर सिंह डांगी, रमाकांत आचार्य, कुंवर सिंह राणा आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़