राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस कांस्टेबल अजीम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किन्नर सुनीता ने अजीम पर लगाए ब्लैक मेलिंग व जान से मारने की धमकी का आरोप

 


(G-वार्ता)

रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस के लिए रुद्रपुर का एक सिपाही सिरदर्द बन गया है। महकमे से निलंबित रहे चले सिपाही पर जहां पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। अव उसके ऊपर एक किन्नर ने कई संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सीर गोटिया निवासी सुनीता किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भूत बंगला के रहने वाले अजीम खान नाम के पुलिसकर्मी के द्वारा फोन पर उससे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही पुलिसकर्मी पर यह भी आरोप लगाया है कि वह सुनीता किन्नर को ब्लैकमेल भी करता है और अवैध रूप से पैसों की मांग करता है, मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकिया भी देता है। सुनीता किन्नर ने बताया कि 3 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे पुलिसकर्मी अजीम उसके घर में जबरन घुस आया कर गाली गलौज करने लगा, जिसका विरोध करने पर अजीम उसे धमकी देते हुए मौके से चला गया।इस पूरे मामले में पुलिस कर्मी अजीम खान से सुनीता किन्नर ने अपनी जान को खतरा बताया है, और कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुद्रपुर कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है….. जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़