राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कोई टाइटल नहीं

 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, निधन !




(G-वार्ता)


जापान से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। गम्भीर रूप से घायल शिंजो को इसके बाद दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद जापान के एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और उनके शरीर से खून बहते देखा गया। 

यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए। द जापान टाइम्स और BNO News की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। ट्विटर पर गोली मारने की घटना वीडियो के रूप में जारी किया गया है। जिसमें लोग सड़कों पर भागते दिखाई दे रहे हैं।

यह हमला शुक्रवार सुबह को हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आबे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। जिससे उनका निधन हो गया। आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। मौके पर कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी। 

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें मौके पर अफरातफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। 


पीएम मोदी के खास दोस्त, भारत ने पद्म विभूषण से नवाजा था

शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़