राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः नदी में बही कार, 9 पर्यटकों की मौत! इलाके में पसरा मातम, प्रशासनिक अमला मौके पर, जानें? कहा है मामला

 


(G-वार्ता)

उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रामनगर में ढेला नदी में आज तड़के पर्यटकों से भरी कार बह गई। कार में दस लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतकों को बाहर निकाला जा चुका है और पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। उधर इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल समेत तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में 1 लड़की को जीवित निकाला गया है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरण ने बताया कि सभी लोग पंजाब के हैं। सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी जिसके चलते हादसा हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना सुबह 5 बजे की है। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी की उसे रोक नहीं पाए। तभी ढेला गांव की नदी में तेज बहाव के कारण कार पानी में बह गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन इस नदी पर पुल बनाने को लेकर चर्चा में था। यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।


घायल युवती को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बदहवास है।  बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब के पटिलाया से आए 3 युवक व 7 स्थानीय युवतियां रुके थे। अस्पताल में भर्ती युवती का नाम नाजिमा पत्नी कान्हे आलम निवासी कार्बेट है। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आया था। बहाव का अंदाजा न होने के नाते कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया और हादसा हो गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़