राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डायरिया फैलने की आशंका से क्षेत्र में मचा हड़कंप

 


 स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन कर रहा है अस्पताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

(G-वार्ता)

गदरपुर। नगर व क्षेत्र में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को ब्लाक क्षेत्र गदरपुर के विभिन्न ग्रामों के 16 डायरिया से पीढ़ित मरीज दाखिल किये गये। 

उल्लेखनीय हो कि ग्राम पिपलिया नं. 1 में डायरिया होने के बाद क्षेत्र में डायरिया रोग के बढ़ते हुए मामलों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। सीएमओ डा.सुनीता चुफाल रतूडी के दिशा निर्देश पर जोनल इंचार्ज नियुक्त किए गये। डा. राजेश आर्य ने बताया कि गदरपुर क्षेत्र को रेड, येलो और ग्रीन जोन में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नौ टीमों को सघन परीक्षण अभियान में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि डायरिया रोग की रोकथाम के लिए किच्छा से चार, बाजपुर से तीन एवं गदरपुर से दो टीमें क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को डायरिया रोग की रोकथाम के लिए ओआरएस पाउडर के अलावा आयरन और जिंक की टेबलेट प्रदान कर रहीं है। स्वास्थ विभाग की टीम डायरिया रोग से पीड़ित लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराने के अलावा उबला पानी और संतुलित आहार लेने की सलाह दे रही है। डॉ.राजेश आर्य ने बताया कि बुंधवार को विभिन्न ग्रामों के 16 डायरिया से पीढ़ित मरीज दाखिल किये गये और उनका इलाज भी किया जा रहा है। जिन ग्रामों के डायरियां के मरीज दाखिल हुए उसमें ग्राम अमरपुरी बाग, रतनपुरा, आदर्शनगर, लगड़ाभोज, गदरपुर वार्ड नंबर 10, मजराशीला के अलावा जिन ग्रामों में डायरिया रोग के सर्वाधिक मामले सामने आने पर मजरा शीला व पिपलिया नम्बर एक को रेड जोन, संजय नगर, अलखदेवी व प्रेमनगर को येलो जोन एवं भोला कॉलोनी , करतारपुर रोड को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र के सुखशांति नगर, चमनगंज, राधाकांत पुर, सुंदरपुर के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़