राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

खुले में बिक रहा है मांस एवं अन्य खाद्य सामग्री, प्रशासन कर रहा है जांच के नाम पर मात्र खानापूर्ति

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। एक तरफ प्रशासन डायरिया को रोकने के लिए अवैध रूप से खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है वही नगर में मुख्य बाजार में प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम मछली एवं मुर्गा मीट बेचा जा रहा है। 

विदित हो कि ग्राम पिपलियां नंबर एक में डायरिया होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संबंध में विगत दिवस एसडीएम द्वारा अधिकारियों की बैठक आयोजित कर मीट मांस को खुले में न बेचने के सख्त निर्देश दिये गये थे। इस पर खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य एवं राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में ग्राम महतोष में अवैध रूप से मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानों का सामान जब्त कर लिया गया।  बुधवार को नगर के साप्ताहिक बाजार में खुलेआम मछली मांस बेचा जा रहा था।  इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना से बात की तो उनका कहना था कि टीम ने सुबह के समय निरीक्षण किया था उस दौरान कोई भी मांस मछली नहीं बेच रहा था । जबकि उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी की अध्यक्षता में सभी विभागों की बैठक में इस तरह के कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गये थे, इससे लगता है कि अधिकारी भी आदेशों हवा में उड़ा रहे हैं। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भारी संक्रमण एवं अहित होने की आशंका बनी हुई है वही सिंगल झूठ प्लास्टिक का सब्जी विक्रेताओं एवं फल विक्रेताओं द्वारा जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है जिस पर पालिका प्रशासन की कोई न केवल मात्र खानापूर्ति करते हुए चेतावनी दे दी जाती है सकैनिया रोड पर मिष्ठान विक्रेता खुलेआम खुले में प्रदूषित एवं वासी मिठाइयां बेच रहे हैं जिस पर भी स्वास्थ्य विभाग का कोई ध्यान नहीं है महामारी फैलने पर मात्र खानापूर्ति किए जाने की कवायद की जाएगी जो कि लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ेगी रविवार एवं बुध बाजारों में पॉलिथीन का प्रयोग एवं अन्य खाद्य सामग्री खुले में बेचा जाना कहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भारी न पड़ जाए।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़