राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

उप जिलाधिकारी ने किए अवैध मिट्टी खनन कर रहे तीन डंपर सीज

 


(G-वार्ता)

गदरपुर । उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे तीन डंपरों को सीज कर दिए जाने की कार्यवाही से डंपर मालिकों में हड़कंप मच गया, वही डंपर मालिकों द्वारा अपनी पहुंच एवं रौब दिखाते हुए  डंपरों को छुड़वाने के लिए एड़ी चोटी का प्रयास किया गया परंतु उपजिलाधिकारी ने उनकी एक ना सुनते हुए तीन डंपरों को तहसील परिसर में सीज़ करके खड़ा करवा दिया गत रात्रि उप जिला अधिकारी को सूचना मिली कि लगभग 11: 00 बजे के आसपास ग्राम कुंई खेड़ी,मसीत एवं अन्य जगहों पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है पुलिस टीम के साथ पहुंचकर उप जिलाधिकारी ने तीन डंपर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया जो कि भैंसिया मोड़ के पास मिट्टी कार्य करवा रहे थे उपजिला अधिकारी ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की पहले से भी शिकायतें मिल रही थी जिसमें खुशालपुर के ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की थी ग्रामीणों का कहना था कि माफिया लोग मिट्टी उठान की परमिशन 2 फिट होने के बावजूद 4-4 फुट से अधिक तक में पोकलैंड मशीन से मिट्टी खनन करते हैं साथ ही ग्रामीणों का कहना था कि 15 से 20 फुट तक के गहरे गड्ढे करके मिट्टी खनन किया जा रहा है जिससे साथ लगते खेतों को खतरा पैदा हो गया है और उनमें जलभराव की आशंका बनी हुई है इस दौरान उप जिलाधिकारी ने किसी की एक ना सुनते हुए तीनों डंपरों को सीज कर दिया जिससे अन्य वाहन चालकों एवं मालिकों में हड़कंप मच गया कुल मिलाकर लोगों द्वारा प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की जा रही है और ऐसे अभियानों को आगे भी चलाए जाने के लिए लोगों ने कहा है ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़