(G-वार्ता)
डंपर चालकों में प्रेशर होरन और तेज रफ्तार की मचती है होड
गदरपुर। 24 घंटे दन दना रहे ओवरलोड और प्रेशर हार्न बजाने के साथ तेज गति से दौड़ रहे भारी वाहनों पर प्रशासन का खौफ ना होने से लोगों में भय व्याप्त हो रहा है दिन रात प्रेशर हॉर्न बजाते और ओवरलोड डंपर चालकों पर पुलिस भी मेहरबान है वहीं कुछ स्कूली बच्चों का कहना है कि बिना वजह बज रहे हार्न की आवाज से उनके शिक्षण कार्य में भी बाधा पड़ती है वहीं मुख्य मार्ग पर तेज गति से दौड़ रहे डंपर चालकों में प्रेशर होरन बजाने और तेज गति से वाहन दौड़ाने की होड़ मचने से छोटे वाहन चालकों में भी दहशत फैल रही है अक्सर डंपर चालकों द्वारा दुर्घटना करके वाहन को भगा दिया जाता है कई वाहनों मैं हेल्पर ना होने की वजह से ड्राइवर को परिचालक की साइड भी नहीं दिखती कई डंपर में तो नंबर प्लेटों पर मिट्टी लगाकर उनको नजरअंदाज करने का प्रयास किया जाता है ताकि दुर्घटना के बाद वे आराम से निकल सकें वहीं पुलिस भी मेहरबान होकर डंपर चालकों से अवैध रूप से महीना वसूली करते हुए ओवरलोड वाहनों की कोई तवज्जो नहीं करती है बेलगाम डंपर एवं अन्य वाहनों से आम जनता को हो रही मुश्किलों पर प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है ।
