राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महाराष्ट्र के लोकतंत्र सेनानियों की सम्माननिधि बहाल

  


(G-वार्ता)

महाराष्ट्र केबिनेट की हुई पहली बैठक में लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। ढाई साल पूर्व कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने के बाद लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि बंद कर दी गई थी।                  

 लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री कैलाश सोनी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष , श्री राजेन्द्र गहलोत राष्ट्रीय महामंत्री , श्री रवि खासखेडीकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र बोहरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्री संतोष शर्मा , श्री मदन बाथम राष्ट्रीय मंत्री, श्री तपन भौमिक प्रदेश अध्यक्ष,  सुरेन्द्र द्विवेदी प्रदेश महामंत्री म.प्र., ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री श्री देवेन्द् फडनवीस के प्रति आभार व्यक्त किया है।महाराष्ट्र की नई सरकार राष्ट्रीय विचार धारा की है जिसने यह सकारात्मक पहल की है। तथा महाराष्ट्र के लोकतंत्र सेनानियों को बहुत-बहुत बधाई दी है ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़