राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दोराहा पर अतिक्रमण में चिन्हित दुकानों प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ा

 


(G-वार्ता)

सड़क के बीच सेंटर से 65 फीट के दायरे में अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा

बाजपुर। दोराहा रामपुर रोड स्थित 6 दुकाने अतिक्रमण की चपेट में आ रही थी बाकी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी।दुकानें तोड़ने को लेकर तहसीलदार युसूफ अली एक्शन अरुण कुमार एई राजेश पटोला राजस्व विभाग पुलिस फोर्स भारी मात्रा में तैनात किया गया।। नेताओं व्यापारियों द्वारा प्रशासन का जमकर विरोध भी किया गया प्रशासन ने मामला शांत कराते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की। जिनकी दुकाने अतिक्रमण में आने के बाद तोड़ने से रह गई थी जिसमें निवासी नन्हे का मजरा जमील अहमद कनोरा निवासी मदन सैनी शिकारपुर निवासी जमील घ राहुल गुड़िया कला निवासी युसूफ अली दोराहा निवासी इरफान आदि की दुकानें हैं।उसके बाद प्रशासन ने चिन्हित दुकानों को ध्वस्त कर दिया अन्य व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों को ध्वस्त कर दिया था।दुकानें तोड़ने की सूचना को लेकर व्यापारियों का जमावड़ा लगा रहा। एक्शन अरुण कुमार ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग बीच सेंटर से 65 फिट लोनीवी विभाग द्वारा नियमानुसार लिया जा रहा है। 65 फीट के दायरे में रामपुर रोड रुद्रपुर रोड काशीपुर रोड बाजपुर रोड पर जितनी भी दुकानें अतिक्रमण के दायरे में बनी है उनको चिन्हित कर ध्वस्त किया किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार युसूफ अली ने कहा लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी दुकानदारों को 1 सप्ताह पहले दुकानों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिए गए थे लेकिन व्यापारियों द्वारा जितनी दुकाने अतिक्रमण की चपेट में आ रही थी उन को ध्वस्त नहीं किया गया जिसको लेकर प्रशासन ने दो जेसीबी मशीन लेकर आज चिन्हित दुकानों को तोड़ने के लिए पहुंचा है जबकि कुछ दुकानदारों द्वारा चिन्हित दुकानों को खुद ही तोड़ दिया गया प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के दायरे में जो अतिक्रमण आएंगे उनको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनवर अली,प्रमोद राज हंस,जसविंदर सिंह जस्सा, परवेज शेख,हरमीत सिंह बडेच,युसूफ अली, साजिद अली,राकेश गुप्ता,राधेश्याम सैनी,मोहम्मद अली,आदि मौजूद थे।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़