(G-वार्ता)
बाजपुर। गांव चंदनपुरा निवासी एक विधवा ने कुछ लोगों पर जमीन कब जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।
शुक्रवार को गांव चंदनपुरा निवासी विधवा सुरेंद्र कौर सपा नेता टोनी पठान सहित कार्यकर्ताओं के साथ एसडीम दफ्तर पहुंची। इस दौरान विधवा ने एसडीएम आरसी तिवारी को मांग पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि 5 जुलाई 22 को कुछ लोगों ने उसके खेत पर ट्रैक्टर चला कर जमीन कब्जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज मारपीट और धमकी दी। आरोपियों ने उसकी झोपड़ी को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। मौके पर आरिफ, बलजिंदर सिंह, दलजीत, रवि कुमार आदि थे। इधर एसडीएम आरसी तिवारी ने बताया कि राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी
