(G-वार्ता)
गदरपुर। जीवन में अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का ही सबसे अधिक महत्व है। जो इसका अनुसरण करते है सफलता उनके पास स्वयं ही चली आती है।
यह विचार बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल गगनदीप धारीवाल ने रेडरोज कांवेंट स्कूल में आयोजित कक्षा 9 से कक्षा 12 के सीबीएसई छात्र-छात्राओं के लिए परामर्श कार्यक्रम के तहत व्यक्त किये। लेफ्टिनेंट कर्नल गगनदीप धारीवाल ने कहा कि जीवन में अनुशासन एवं कठिन परिश्रम ही सबसे अधिक महत्व रखते हैं। कर्नल धालीवाल ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह चाहे किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपना लक्ष्य भी निर्धारित करना होगा, तभी वह सफलता की सीढ़ियां पार कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं ने कैरियर के बारे में लेफ्टिनेंट कर्नल धालीवाल से कई सवाल भी पूछे जिनका उन्होंने जवाब भी दिया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप धालीवाल ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल गगनदीप धालीवाल ने अपने प्रथम प्रयास में एआईएसएसईई और एनडीए की परीक्षा उच्चतम अंकों के साथ स्क्रीन की। जिसके पश्चात आज अपने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर भारतीय सेना के उच्च पद पर सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम समापन के बाद उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनएसएस धालीवाल, संदीप सिंह धालीवाल, नूपुर चंद्रा, संदीप कौर, गौरव सक्सेना आदि मौजूद थे।
