(G-वार्ता)
बाजपुर। भूमाफिया द्वारा जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधवा महिला सुरेंद्र कौर के साथ एसडीम कोर्ट पर सांकेतिक रूप प्रदर्शन कर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन शॉप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।शुक्रवार को सपा नेता शाहेरुम ऊर्फ टोनी पठान ने बताया गांव चंदनपुरा निवासी विधवा महिला पुलिसकर्मी सुरेंद्र कौर की भूमि पर भूमाफिया द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया घर पर भी तोड़फोड़ की गई और मारपीट करने का प्रयास किया गया।पीड़ित सुरेंद्र कौर ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी से भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने तहसीलदार युसूफ अली एवं चकबंदी लेखपाल तथा राजस्व लेखपाल की संयुक्त टीम बनाकर जांच पड़ताल करते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।मौके पर आरिफ,बलजिंदर सिंह, दलजीत,रवि कुमार आदि थे।
