राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तमंचे की नोक पर कार सवार युवक से लूटे हजारों रुपए

 


 अन्य वाहनों को तोड़फोड़ करके लूटने का प्रयास, कप्तान ने लिया संज्ञान पुलिस कर रही है जांच

(G-वार्ता)

गदरपुर। चार अज्ञात बदमाशों ने Gतमंचे की नोक पर कार चालक रोक लिया और उससे मारपीट कर उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी और जान से मारन की धमकी दी। बदमाशों ने कार चालक के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया और जेव में रखे पर्स से हजारों की नगदी भी लूट कर ले गये। वहीं बदमाशों ने रुद्रपुर की ओर आ रहे ट्रक को भी रोककर शीशे तोड दिये और चालक से रुपये भी मांगे। बदमाशों ने चालक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बिलासपुर की और फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का शीघ्र की खुलासा कर दिया जायेगा। 

वार्ड नंबर 5 वैशाली कॉलोनी निवासी कपिल अनेजा ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार रात्रि करीब 12.45 बजे अपनी कार से रुद्रपुर से घर आ रहा था। जब वह महतोष मोड़ के पास पहुंचा तो मार्ग किनारे खड़े चार अज्ञात बदमाशों ने उसे हाथ देकर रोका। जब कपिल ने कार रोकी तो चार लोग कार के अंदर घुस गये। जिसमें दो बदमाशों ने कपिल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दो ने चाकू दिखाकर 50 हज़ार रुपये की रंगदारी मांगी। जब कपिल के इतने रुपये न होने की बात कही तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके पर्स में रखे करीब 5500 रुपये लूट लिए। अचानक हुई घटना से कपिल घबरा गया। बदमाशों ने कपिल को बल्देव नामक एक व्यक्ति के घर ले चलने की बात कही। जिस पर कपिल ने अनभिज्ञता जताई तो बदमाशों ने कपिल के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इस बीच सामने से रुद्रपुर की ओर जा रहे ट्रक संख्या टीएस 08 यूबी-0826 को लूटने के इरादे से सभी बदमाश गाली गलौज करते हुए कार से उतर गये। बदमाशों ने ट्रक रोक कर चालक के सिर पर धारदार वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया और उसके शीशे भी तोड़ दिए कपिल के शोर मचाने पर बदमाश कार संख्या यूके 06 एफ 5101 पर बिलासपुर की तरफ फरार हो गए कपिल ने 112 पर डायल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया कपिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 392,384, 323, 504 ,506 एवं 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही कप्तान महोदय ने भी अति शीघ्र मामले का खुलासा किए जाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़