(G-वार्ता)
बाजपुर। बहुचर्चित कुलवंत सिंह हत्याकांड के 302 के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन अपने समर्थकों के साथ विधायक प्रतिनिधि राजकुमार के नेतृत्व में सीओ वंदना वर्मा एवं कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी से वार्ता कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।यहां बताते चलें 27 अप्रैल को ग्राम पिपलिया में नेत्र प्रकाश शर्मा के घर पर दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी जिसमें एक पक्ष की और से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा के गनर कुलवंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसमें 3 लोग कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख तेजिंदर सिंह सहित दो अन्य लोग घायल हुए थे।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा पक्ष के खिलाफ नेत्र प्रकाश शर्मा ने मुकदमा दर्ज करा कर 11 लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हथियार हाथ में लेने एवं फायरिंग पर 11 लोगों को जेल भेजा गया था।विधायक प्रतिनिधि राजकुमार ने कहां बाजपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 302 के मुजरिम खुलेआम घूम रहे हैं जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जिसमें अविनाश शर्मा पक्ष के कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मृतक कुलवंत सिंह एसी समाज का होने पर भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। कुलवंत सिंह के चारों नामजद हत्यारों में नेत्र प्रकाश शर्मा,दर्पण शर्मा,रविंद्र शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा जो खुलेआम घूम रहे हैं।पता नहीं पुलिस प्रशासन किसके राजनीतिक दबाव में इनको गिरफ्तार नहीं कर रहा आखिर क्या वजह है जो हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।पुलिस उनको गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज रही गरीब परिवार से है कुलवंत के पिता और उसकी मां कुलवंत के पुत्र को साथ लेकर दरबदर न्याय के लिए भटक रहे हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज सीओ वंदना वर्मा एवं कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी से वार्ता कर गिरफ्तार करने की मांग की गई।इस मौके पर सुखविंदर सिंह कंबोज,त्रिलोचन सिंह,दलीप सिंह,महेंद्र सिंह,जगदीश सिंह,छिंदा सिंह,जाकिर हुसैन,हाजी इश्तियाक,बब्बू,तौकीर,इरफान,पप्पू, एहसान,इमरान आदि मौजूद थे।
......................................................................
बैलेस्टिक रिपोर्ट आने पर कुलवंत के हत्यारे होंगे सलाखों के पीछे: वंदना वर्मा
बाजपुर। सीओ वंदना वर्मा ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन देते हुए कहा वेपंस की बैलिस्टिक रिपोर्ट आने पर पता चल जाएगा जिसकी वेपंस से गोली चली है।कुलवंत के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के वेपंस बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट के लिए देहरादून भेजे गए हैं जिसकी जांच वैज्ञानिकों द्वारा कर कर भेजी जाती है इसमें काफी समय लग जाता है सिर्फ रिपोर्ट आने का इंतजार है हमारे द्वारा बैलेस्टिक रिपोर्ट मंगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
