राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कोई टाइटल नहीं

 दुखद: शपथ लेने जा रहे नव नियुक्त ग्राम प्रधान की कार में गिरा बोल्डर, मौत से कोहराम



(G-वार्ता)

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में बुधवार सुबह अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आ गई है। हादसे में कार सवार नवनिर्वाचित प्रधान की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए है।घटना अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास हुआ है। बताया जा रहा है चार लोग टाटा इंडिगो वाहन संख्या यूईए 07 डीके 1953 टटोर से थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में प्रधान के शपथ ग्रहण में आ रहे थे। जिसमें गरखेत से एक किलोमीटर की दूरी पर वाहन के ऊपर भारी पत्थर आने से नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह पुत्र पंचराम उम्र 50 वर्ष ग्राम टटोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रताप धीमान था, जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था। वहीं प्रधान मरोड़ नीतू पिता सुंदरु उम्र 19 वर्ष पुष्पा पति सुंदरू 40 वर्ष गाड़ी चालक अर्जुन सिंह पिता गुलाब 40 टटोर नैनबाग घायल हो गए।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़