राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पंजाब के सीएम भगवंत मान कल करेंगे डॉ गुरप्रीत कौर से शादी

 


(G-वार्ता)

दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. CM भगवंत मान गुरुवार, 7 जुलाई को चंडीगड़ में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से छह साल पहले तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी और दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं. कुछ ही माह पहले अपने पिता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण समारोह में दोनों बच्चों ने शिरकत की थी।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि वह अपना घर फिर बसाएं, और उनके लिए दुल्हन का चुनाव CM की मां और बहन ने ही किया है. शादी की रस्में घर में ही एक छोटे-से निजी समारोह में निभाई जाएंगी, और शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे. उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़