राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

इंद्रा चौक की सड़क हुई चौड़ी, एसएसपी ने किया निरीक्षण



(G-वार्ता)

 रुद्रपुर। शहर के इंद्रा चौक की सड़क रातों रात चौड़ी हो गयी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण की जानकारी ली साथ ही दिशा निर्देश भी दिए। शहर में लग रहे जाम के बाद पिछले दिनों कप्तान ने खुद चौराहे का निरीक्षण कर एन एच, विधुत व नगर निगम के अधिकारियों को चौड़ीकरण के आदेश दिए थे । कप्तान के आदेश के 24 घंटे बाद सभी विभागों ने काम शुरू कर दिया। कमाल की बात है, कि जिस काम के लिए सभी विभाग वहाने वाजी कर रहे थे,उन्ही विभागों ने एक सप्ताह में ही चौराहे की कायापलट कर दी है। कप्तान की निगरानी में हो रहे काम की जमकर तारीफ हो रही है।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़