(G-वार्ता)
बाजपुर। राज्य बोक्सा कल्याण परिषद का पुन गठन करने की मांग को लेकर बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता एसडीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम आरसी तिवारी को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य बोक्सा कल्याण परिषद का पुनर्गठन करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा है कि 2016 में राज्य बोक्सा कल्याण परिषद का गठन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 9 सदस्य की कार्यकारिणी नामित की गई थी। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए परिषद का जल्द गठन करने की मांग की है। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष राजू सिंह, सचिव सोमल सिंह। आदि थे।
