(आशु अहमद, बाजपुर)
सुल्तानपुर पट्टी मे जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, सिचाई, पी डव्लू डी व पुलिस टीम नगर पंचायत नालों व स्लैब की जांच करने पहुंची।
बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत द्वारा नालों व स्लैब का निर्माण कराया था शिकायतकर्ता मोहम्मद अकरम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाले व स्लैब निर्माण मे घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत की थी। जिसमे पांच नालों व स्लैब का निर्माण कराया गया था ।बुद्धवार को मोहम्मद अकरम की शिकायत पर जांच टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची जांच टीम में एसबीएम राकेश चंद्र तिवारी ,सी ओ वंदना वर्मा ,पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता परवेज आलम ,सहायक अभियंता सिंचाई विभाग पवन कुमार , अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, जेई सुभाष कुमार, द्वारा नालों व स्लैब की जांच की गई । शिकायतकर्ता मोहम्मद अकरम ने बताया कि नाला व स्लैब निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।जो की जांच टीम केवल नालों की लंबाई ,चौड़ाई की जांच कर रही है जांच टीम नाले मे लगे मेटेरियल की जांच नही कर रही है मै इस जांच से संतुष्ट नहीं हूं वही एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी बताया गया कि मो०अकरम द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत पर नालों व स्लैब के निर्माण कार्य गुणवत्ता से नही कराये गए है जांच करने मोके पर टीम पहुंची है जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी।
