राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आयरन व सीमेंट स्टोर से चोरी करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा

 


(आशु अहमद, बाजपुर)

सुल्तानपुर पट्टी चोरो ने  हाइवे किनारे  सीमेंट व हार्डवेयर  की दीवार काटकर दुकान में  रखी  लगभक बीस हजार रुपए चुरा ले गए थे । जिसके बाद पुलिस ने दुकान स्वामी नईम अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली ने पुलिस टीम के साथ  मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान के पास से  दो आरोपियों साजिद पुत्र सादिक निवासी मुड़िया कला ओर अफजाल पुत्र बिलायत हुसैन निवासी मिलक , रामपुर को गिरफ्तार किया है। तलासी लेने पर आरोपियों के पास से दुकान से चोरी की गई 11280 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

सीओ बंदना वर्मा ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया  राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित नईम अहमद की आयरन एंड सीमेंट स्टोर की दुकान के देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर गल्ले में रखी 20 हजार की नकदी उड़ा कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को चिन्हित किया । जिसमें 2 लोगों को  गिरफ्तार करते हुए 11280 की नकदी बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया । जहां से उन्हें उप कारागार जेल भेजा गया । एक आरोपी मौके से फरार है जिसकी पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस  टीम में चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ,कॉन्स्टेबल संतोष रावत ,कॉन्स्टेबल हरेन्द्र धामी,कॉन्स्टेबल ललित कन्याल आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़