राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कार चालक एवं ट्रक चालक से लूट एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में चार गिरफ्तार

 


(G-वार्ता)

गदरपुर ।  कार सवार युवक से कार रुकवा कर लूटपाट तथा एक अन्य वाहन के शीशे तोड़कर रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल अनेजा पुत्र स्व0 श्री निरंजन प्रसाद निवासी वार्ड न0 05, थाना गदरपुर जिला उधम सिहं नगर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि  8/9 जुलाई की रात्रि लगभग 00.45 बजे वह रूद्रपुर से अपने घर गदरपुर आ रहा था, महतोष के पास कुछ लोगो ने उसे  हाथ देकर रोका रूकने पर चार लोगो ने उसकी गाडी का दरवाजा खोलकर तमन्चो, चाकूओ के बल पर 5500/-रूपये लूटते हुए उसकी  कार संख्या  UK 06 AH 0311को क्षतिग्रस्त करने के साथ मारपीट, गालागलौच तथा जान से मारने की धमकी दी थी उसी समय पीछे चल रहे ट्रक  संख्या PS 08  UB 0826 के ड्राईवर को रोककर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी तथा ड्राईवर के पास रखे  रूपयो को लूट लिया था तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0  FIR NO. 126/2022  धारा  392/384/323/504/506/427 IPC बनाम  अज्ञात मे  पंजीकृत किया गया।  घटना के शीघ्र अनावरण  व त्वरित  कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बाजपुर वंदना वर्मा के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस  टीम का गठन किया गया टीम द्वारा  घटना  स्थल के आसपास पूछताछ , सुरागरसी व पतारसी तथा  तैनात मुखबिर  की सटीक सूचना पर अभियुक्तगण (1) जसविंदर सिंह पुत्र दलविंदर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सिरस खेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश (2) सिमर जीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी गुलरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश (3) अरुण सैनी पुत्र ओम प्रकाश उम्र 20 वर्ष निवासी अजीतपुर खेड़ा लाल मस्जिद के पास थाना सिविल लाइन रामपुर उत्तर प्रदेश (4) जगजीत सिंह उर्फ जस्सू पुत्र जीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सिकरोड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को दिनांक 09.07.2022 को देर सांय गदरपुर क्षेत्र से  गिरफ्तार किया गया  जिनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त (1) वाहन अल्टो नंबर UA-06 F 5101 रंग सफेद, लूट के रूपये 10,000/-, 02 अदद तमंचे 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 नाजायज चाकू तथा वादी के 02 पर्स , 01 डीएल तथा आधार कार्ड बरामद किये गये ।जिसके आधार पर धारा 411/34 IPC  की बढोत्तरी की गयी चूंकि अभियुक्त गणों से नाजायज तमंचे मय कारतूस व नाजायज चाकू बरामद हुए है , जिसका आर्म्स एक्ट  मे भी पृथक-पृथक अभियोग पंजीकृत  किया गया  है। अभियुक्तगणो का संबन्धित जिलो से आपराधिक इतिहास संकलित किया जा रहा है  व थानाक्षेत्र मे अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बडी वारदात को अंजाम देने की संभावना के चलते इनसे गहन  पूछताछ की  जा रही है। अभियुक्तो से

1वाहन आल्टो नं, UA-06 F 5101 ,नकद 10,000/-रूपये,02 अदद तमंचे 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस  ,02 नाजायज चाकू तथा वादी के 02 पर्स, 01 डीएल तथा आधार कार्ड

बरामद किए गए पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र साह थाना गदरपुर , उ0नि0 ओमप्रकाश चौकी महतोष,उ0नि0 सुनील सुतेडी , चौकी गूलरभोज ,उ0 नि0 गौरव जोशी,का0 विमल टम्टा, ललिता प्रसाद,गोरख नाथ,मोहन बोरा,कैलाश,इमरान अंसारी , एसपीओ रवि पासवान आदि शामिल थे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़