राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आप नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के 40 दिन के आश्वासन को फूल चढ़ा कर दी श्रद्धांजलि



(G-वार्ता)

बाजपुर। सीएचसी में 40 दिन पूर्व आय स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने डॉक्टरों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था।जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा 2 घंटे का उपवास रखकर रखते हुए 40 दिन पूर्ण होने पर उनके आश्वासन को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।आप के वरिष्ठ नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा भाजपा नेताओं के साथ में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सीएचसी बाजपुर का निरीक्षण करते हुए 40 दिन के अंदर डॉक्टरों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था लेकिन वह आश्वासन 41 दिन पूरे होने के बाद भी वायदा पूरा नहीं हो पाया ना ही मुख्यमंत्री ना ही उनके मंत्रियों की सरकार में अधिकारी नहीं सुन रहे हैं या फिर जानबूझकर जनता को झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।जनता को गुमराह किया जा रहा है बाजपुर सीएचसी रेफर सेंटर बनकर रह गया है डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा जनता के हित में आवाज को हमेशा बुलंद करते रहेंगे।आप की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता टम्टा बाजवा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनके स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के कहने के बावजूद भी स्वास्थ्य निदेशक एवं सीएमओ द्वारा सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कराई गई। इससे यह साबित होता है कि सरकार की अधिकारियों में नहीं चल रही है या फिर सरकार जानबूझकर  बाजपुर सीएचसी में डॉक्टर को नियुक्त करना नहीं चाहती है।सिर्फ जनता को गुमराह करना ही आता है। आप नेता अरुण शर्मा ने कहा बाजपुर के स्थानीय भाजपा नेताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति कराने के लिए सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाया जाए और यह मुद्दा हित का है जहां पर डॉक्टर की अति आवश्यकता है जबकि भाजपा नेता एक दर्जन से ज्यादा नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशी मानकर चल रहे हैं।नगर पालिका का चुनाव लड़ना है तो जनता के हित के कार्य करने होंगे वरना जनता आने वाले समय में इनको ठोक कर जवाब देगी। इस मौके पर राजेंद्र बेदी,माया देवी,योगेश सैनी,करण सिंह,मोहम्मद आरिफ,पवन कुमार,राजकिशोर, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़