राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अंडर पास या बाईपास बनाए जाने की मांग को लेकर जिपं सदस्य ने भेजा उच्च अधिकारियों को पत्र

 


(G-वार्ता)

गदरपुर ।  बलराम नगर रोड पर बन रहे बायपास मार्ग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर खेमपुर जिला पंचायत सदस्य कु. सुमन सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को पत्र भेजा है पत्र के माध्यम से जिप सदस्य सुमन सिंह ने बताया कि बलराम नगर अंडर पास या ओवरब्रिज बनाए जाने से आवागमन कर रहे वाहनों एवं चालकों की अलावा अन्य लोगों की सुरक्षा बरकरार रहेगी उन्होंने कहा उक्त बाईपास 10 ग्राम पंचायतों से जुड़ा होने के कारण हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है उन्होंने कहा उक्त मार्ग से ही बेरिया, बाजपुर के अलावा पर्यटन क्षेत्र बोर जलाशय तक जाने के लिए उक्त मार्ग का भी प्रयोग किया जाता है उन्होंने कहा बाईपास से मात्र 20 मीटर दूरी पर निहाल नदी बहती है जिसका पुल भी बायपास मार्ग से 5 फुट नीचे हो चुका हैं पत्र के माध्यम से उन्होंने बलराम नगर रोड पर अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाए जाने के साथ निहाल नदी को भी समाहित करने का निवेदन किया है जिससे स्कूली बच्चों तथा अन्य लोगों का आवागमन सुरक्षित बने रहे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़