(G-वार्ता)
गदरपुर । बलराम नगर रोड पर बन रहे बायपास मार्ग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर खेमपुर जिला पंचायत सदस्य कु.सुमन सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा , ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बलराम नगर अंडर पास या ओवरब्रिज बनाए जाने से आवागमन कर रहे वाहनों एवं चालकों की अलावा अन्य लोगों की सुरक्षा बनी रहेगी उन्होंने कहा उक्त बाईपास 10 ग्राम पंचायतों से जुड़ा होने के कारण हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है उन्होंने कहा उक्त मार्ग से ही बेरिया, बाजपुर के अलावा पर्यटन क्षेत्र बोर जलाशय तक जाने के लिए उक्त मार्ग का भी प्रयोग किया जाता है उन्होंने कहा बाईपास से मात्र 20 मीटर दूरी पर निहाल नदी बहती है जिसका पुल भी बायपास मार्ग से 5 फुट नीचे हो चुका हैं पत्र के माध्यम से उन्होंने बलराम नगर रोड पर अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाए जाने के साथ निहाल नदी को भी समाहित करने का निवेदन किया है जिससे स्कूली बच्चों तथा अन्य लोगों का आवागमन सुरक्षित बने रहे इसके साथ ही ब्लॉक क्षेत्र के अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों के नवीनीकरण एवं मरम्मत किए जाने की मांग भी की गई,इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सिद्धार्थ भुसरी, डॉ.श्याम सिंह,रामविलास शाह, उर्मिला रानी एवं ललिता रानी आदि मौजूद थे ।
